logo

बंशीधर मंदिर पहुंचीं कल्पना, दीपिका और बेबी देवी, मंईयां सम्मान यात्रा की आज से होगी शुरुआत

ुोीपैो.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
मंईयां सम्मान आभार यात्रा की शुरुआत गढ़वा से करने के लिए गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन गढ़वा पहुंचीं। गढ़वा पहुंचते ही सबसे पहले मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, मंत्री बेबी देवी, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह एवं विधायक कल्पना सोरेन ने आज गढ़वा जिला स्थित बंशीधर मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान सभी ने राज्यवासियों की सुख, समृद्धि एवं उन्नति की कामना की।


बता दें कि मंईयां सम्मान योजना को मिल रही अपार लोकप्रियता और समर्थन को देखते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर महिलाओं के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए मंइयां सम्मान यात्रा का शुभारंभ किया जा रहा है। इस यात्रा की शुरूआत आज से होने जा रही है। मंत्री बेबी देवी, दीपिका पांडेय सिंह और कल्पना सोरेन के नेतृत्व में गढ़वा के बंशीधर नगर से सम्मान यात्रा की शुरुआत होगी। यह यात्रा तीन दिनों तक पलामू प्रमंडल में चलेगी। इस दौरान दर्जनों सभाएं होंगी। सोम‌वार को गढ़वा के बंशीधरनगर, रमना व मेराल में जनसभाएं होंगी।