द फॉलोअप, रांची
झारखंड कांग्रेस के प्रभारी और कांग्रेस कार्यसमिति के स्थाई आमंत्रित सदस्य के. राजू का 30 अगस्त को एक दिवसीय झारखंड दौरे पर रांची आ रहे हैं। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह मीडिया विभाग के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि के. राजू आदिवासी एकता महाजुटान रैली में शामिल होने के लिए हैदराबाद से सुबह 9.10 बजे रांची के लिए रवाना होंगे। वो सुबह 11 बजे रांची पहुंचेंगे। कांग्रेस प्रभारी के. राजू दोपहर एक बजे मोरहाबादी मैदान में आयोजित 'आदिवासी एकता महाजुटान रैली' में शामिल होने के बाद रात 8.35 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
