द फॉलोअप, रांची
झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के राजू पांच दिवसीय दौरे पर 15 अगस्त को रांची आएंगे। के० राजू पहले दिन 16 अगस्त को धनबाद संसदीय क्षेत्र के पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे। अगले दिन 17 अगस्त को हुए लोहरदगा संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक करेंगे। जबकि 17 अगस्त को ही कांग्रेस प्रभारी शाम में रांची स्थित होटल बीएनआर में झारखंड प्रोफेशनल कांग्रेस के पदाधिकारी की बैठक में भी शामिल होंगे।
.jpeg)
18 अगस्त को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इन बैठकों में संबंधित संसदीय क्षेत्र में पार्टी गतिविधियों की समीक्षा बैठक की जाएगी। बैठक में संबंधित संसदीय प्रभारी,सह-प्रभारी, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी , जिला प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और प्रदेश सचिव के अलावा ब्लॉक अध्यक्ष और एसआईआर प्रशिक्षक उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही संबंधित संसदीय क्षेत्र के वर्तमान,पूर्व सांसद, विधायक तथा चुनाव में प्रत्याशी रहे उम्मीदवार मौजूद रहेंगे। बैठक में शामिल होने के बाद वह रांची लौट आएंगे और रात्री विश्राम स्टेट गेस्ट हाउस में करेंगे। झारखंड प्रभारी 19 अगस्त को रांची से हैदराबाद के लिए प्रस्थान करेंगे। यह जानकारी झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव और मीडिया विभाग के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने दी।
