logo

के राजू और सिरिबेला प्रसाद चेक करेंगे कांग्रेस विधायकों के वोट

jmm-cong-bjp4.jpg

द फॉलोअप, रांची
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपने लोकल नेताओं को भरोसा नहीं किया। चुनाव के दौरान कांग्रेस के विधायक किसको वोट करेंगे, प्रदेश प्रभारी के राजू और सिरिबेला प्रसाद चेक करेंगे। कांग्रेस द्वारा के राजू और सिरिबेल्ला प्रसाद को पार्टी एजेंट बनाए जाने से यह संकेत साफ है कि क्रास वोटिंग करने वाले विधायक अब बच नहीं पाएंगे।  वहीं कांग्रेस ने केशव महतो कमलेश और बंधु तिर्की को पोलिंग एजेंट बनाया है। ये दोनों नेता बूथ पर बैठ कर देखेंगे कि किन-किन विधायकों ने वोट किया। किस विधायक का वोट अब तक नहीं पड़ा है। यहां मालूम हो कि पार्टी एजेंट की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। इसके अलावा कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता डॉ सैयद नासिर और मंत्री राधाकृष्ण किशोर को काउंटिंग एजेंट बनाया है। झारखंड में पार्टी एजेंट के साथ मिल कर विधायक क्रास वोटिंग को अंजाम दे चुके हैं।


इसी तरह भाजपा ने अमर बाउरी और नवीन जायसवाल को पार्टी एजेंट और अनंत ओझा तथा विकास प्रीतम को पोलिंग एजेंट बनाया है। भानू प्रताप शाही और राज सिन्हा भाजपा के काउंटिंग एजेंट होंगे। झामुमो ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और पार्टी महासचिव विनोद कुमार पांडेय पर विश्वास जताते हुए पार्टी एजेंट बनाया है। यही दोनों नेता झामुमो के 34 विधायकों का मत पत्र चेक करेंगे। देखेंगे कि वे किसे वोट किया। इसके अलावा मिथिलेश ठाकुर और फागू बेसरा झामुमो के पोलिंग एजेंट होंगे। झामुमो ने अभी तक काउंटिंग एजेंट का नाम तय नहीं किया है।
राजद ने पार्टी के वरिष्ठ नेता भोला यादव को संपूर्ण विश्वास व्यक्त किया है। भोला यादव को राजद ने पार्टी और पोलिंग, दोनों एजेंट बनाया है। राजद ने काउंटिंग एजेंट की जिम्मेदारी कांग्रेस पर ही छोड़ दी है। इसके अलावा माले ने गायत्री मंडल और हलधर महतो को पार्टी और पोलिंग एजेंट बनाया है।

Tags - Jharkhand Rajya Sabha elections party polling counting agent K. Raju Bhola Yadav