logo

जेटेट विवाद पर विधानसभा में हुई बहस : छात्रों की पिटाई पर उठे सवाल, सरकार बोली जांच के लिए समय चाहिए

babulal_marandi_image.jpg

रांची में आज झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का 17वां दिन चल रहा है। इससे पहले 16वें दिन मंगलवार को झारखंड सदन में जेटेट (शिक्षक पात्रता परीक्षा) का मुद्दा जोर-शोर से उठा। ध्यानाकर्षण शुरू होने से पहले नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने जेटेट अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि छात्र शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रख रहे थे, फिर उन पर बल प्रयोग क्यों किया गया? इस घटना में बबलू महतो और रवि रौशन सहित कई छात्रों को चोट आई है। इस पर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने जवाब दिया। उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट ने जेटेट को लेकर 31 मार्च तक का समय दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि पहले की सरकार की वजह से कई परीक्षाएं समय पर नहीं हो पाईं। उनके मुताबिक, राज्य में अब तक 25 में से सिर्फ 14 परीक्षाएं ही हो सकेगी , क्योंकि प्रक्रियाओं को ठीक करने में समय लगता है। उन्होंने यह भी कहा कि 2014 से 2019 तक सत्ता में रही सरकार भी इस देरी के लिए जिम्मेदार है।