द फॉलोअप डेस्क
विधानसभा घेराव को लेकर राज्यभर से जुटे छात्रों ने विधानसभा के लिए कूच कर दिया है। आज सुबह से ही पूरे राज्य से छात्र रांची में जुटने लगे थे। पुराना विधानसभा मैदान से हजारों की संख्या में छात्र हाथ में तख्ती और झंडा लेकर विधानसभा घेराव करने निकल पड़े हैं। छात्र नारा लगा रहे हैं कि हर हाल में सरकार को हमारी मांग माननी होगी। और जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। सुरक्ष के लिहाज से पूरी राजधानी रांची को पुलिस छावनी में तब्दिल कर दिया गया है। हजारों की संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है, साथ ही बैरेकेडिंग की गई है। कंटीले तार भी जगह जगह पर लगाए गये हैं। हालांकि छात्रों का दावा है कि ये घेराव पूर्ण रूप से शांतिपूर्ण रहेगा। लेकिन एहतिहात के तौर पर वाटर कैनन और अधिक संख्या में जवान तैनात किया गया है। आपको बता दें कि दूसरी तरफ सीएम आवास के बाहर बीजेपी विधायकों ने घेराव कर दिया है। बीजेपी विधायकों को पुलिस ने डिटेन करना शुरू कर दिया है।
