logo

JSSC ने इंटरमीडिएट स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 को पूरी तरह रद्द किया

jssc28.jpg

द फॉलोअप, रांची
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने इंटरमीडिएट स्तर (कंप्यूटर ज्ञान एवं कंप्यूटर में हिंदी टंकण अहर्त्ता धारक पद) संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 को पूरी तरह रद्द कर दिया है। आयोग ने यह निर्णय कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की ओर से संबंधित पदों की अधियाचनाएं वापस लिए जाने के बाद लिया है। यह परीक्षा विज्ञापन संख्या 15/2023 और 16/2023के तहत आयोजित की जानी थी। कार्मिक विभाग ने 29 जुलाई 2026 को पत्र संख्या-4919 जारी कर इन विज्ञापनों से संबंधित सभी अधियाचनाओं को वापस लेने का निर्देश दिया था। विभागीय निर्देश मिलने के बाद JSSC ने भर्ती प्रक्रिया को निरस्त करने का आधिकारिक निर्णय लिया।

आयोग की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि प्रशासनिक कारणों और संबंधित विभागों से प्राप्त अधियाचनाएं वापस लेने के प्रस्ताव के मद्देनजर परीक्षा को रद्द करना आवश्यक हो गया था। इसके साथ ही इन दोनों विज्ञापनों के तहत पहले शुरू की गई भर्ती प्रक्रिया अब समाप्त मानी जाएगी। परीक्षा रद्द होने की सूचना से उन हजारों अभ्यर्थियों को बड़ा झटका लगा है, जो लंबे समय से इस भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण का इंतजार कर रहे थे। अभ्यर्थियों को उम्मीद थी कि परीक्षा की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी और उन्हें नियुक्ति का अवसर मिलेगा, लेकिन विभागीय अधियाचनाएं वापस लिए जाने के बाद अब पूरी प्रक्रिया पर विराम लग गया है। JSSC के इस फैसले के बाद विज्ञापन संख्या 15/2023 और 16/2023 के तहत प्रस्तावित पदों पर भर्ती की पूर्व प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ेगी। भविष्य में इन पदों पर भर्ती के लिए सरकार और संबंधित विभागों की ओर से नए सिरे से अधियाचना जारी किए जाने की स्थिति में आयोग द्वारा अलग से भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।


 

Tags - JSSC Intermediate Level Combined Competitive Examination Cancelled Jharkhand