logo

रांची : प्रोजेक्ट भवन परिसर में धरने पर बैठे JSSC CGL के सफल अभ्यर्थी, भारी पुलिस बल तैनात 

cgl0019.jpg

रांची 

JSSC CGL के सफल अभ्यर्थी अब प्रोजेक्ट भवन के अंदर परिसर में धरने पर बैठ गये हैं। मुख्य गेट के सामने लगाए गए टेंट को प्रशासन ने हटा दिया है। उसके बाद CGL पास कर नौकरी कर रहे कर्मी प्रोजेक्ट भवन परिसर में बैठ गये। करीब दो हजार की संख्या में मौजूद ये कर्मी जमकर नारेबाज़ी कर रहे हैं। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इनका कहना है कि दो दिन के भीतर न्यायलय का दरवाजा खटखटाएंगे। बता दें सुबह तक ये गेट के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। अभ्यर्थी सरकार के फैसले का विरोध करते हुए लगातार न्याय की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि उनका पक्ष सुने बिना सरकार ने इतना कठोर फैसला लिया है और जब तक उनके साथ न्याय नहीं होगा, वे धरना स्थल से नहीं उठेंगे। 

सरकार के फैसले को बेहद अन्यायपूर्ण बताया

अभ्यर्थियों में सरकार के फैसले को लेकर भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि उन्होंने केंद्र सहित अन्य विभागों की नौकरी तक छोड़कर अपने राज्य में काम करने का निर्णय लिया था, लेकिन अब उनके सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। अभ्यर्थियों ने कहा, “कल तक हम सचिवालय कर्मी थे, आज सड़क पर खड़े हैं।” उन्होंने सरकार के फैसले को बेहद अन्यायपूर्ण बताया। बारिश के बीच भी अभ्यर्थी छाता लेकर धरने पर बैठे हैं और लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। प्रोजेक्ट भवन के बाहर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।


हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 
https://chat.whatsapp.com/HH6GR1oBwB77Vy5eBcnoFo

Tags - JSSC CGL Project Bhawan Ranchi Protest Successful Candidates Jharkhand Government