logo

JSSC–CGL पेपर लीक के आरोपी अभय तिवारी के भाई और पत्नी अभी जेल में रहेंगे, नहीं मिली बेल

JSSC–CGL पेपर लीक के आरोपी अभय तिवारी के भाई और पत्नी अभी जेल में रहेंगे, नहीं मिली बेल

द फॉलोअप डेस्क, रांचीः
जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा अनियमितता मामले में जेल में बंद टीडीपीएल के पूर्व अधिकारी अभय कुमार तिवारी के परिवार की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। उनकी पत्नी सुषमा कुमारी और भाई अक्षय कुमार तिवारी को अदालत से राहत नहीं मिली है। अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत ने गुरुवार को दोनों की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए उन्हें खारिज कर दिया। सुषमा कुमारी और अक्षय कुमार तिवारी दोनों का चयन झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की सीजीएल परीक्षा में हुआ था। परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही सीआईडी ने दोनों को 19 अगस्त को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद से ही दोनों न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं। जांच एजेंसी इस मामले में परीक्षा से जुड़ी कथित गड़बड़ियों और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की पड़ताल कर रही है।


19 अगस्त से जेल में बंद हैं दोनों
गुरुवार को अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत में दोनों की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने जमानत देने से इनकार करते हुए याचिकाएं खारिज कर दीं। अदालत के इस फैसले के बाद फिलहाल सुषमा कुमारी और अक्षय कुमार तिवारी को जेल में ही रहना होगा। जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा अनियमितता प्रकरण में सीआईडी की जांच जारी है और इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों को लेकर न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।

Tags - JSSC CGLExam IrregularitiesJharkhand NewsCID InvestigationCourt News