logo

BREAKING : JSSC-CGL मामले में आज बहस पूरी, हाईकोर्ट में कल 11 बजे फिर होगी सुनवाई

JSSC-CGL मामले में आज बहस पूरी, हाईकोर्ट में कल 11 बजे फिर होगी सुनवाई

रांची 
झारखंड हाईकोर्ट में आज JSSC- CGL मामले की सुनवाई हुई। बहस समाप्त होने के बाद जानकारी है कि मामले में कल 11 बजे फिर सुनाई होगी। बता दें कि पिछली सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने प्रार्थियों को 10 दिनों के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया था। पिछली सुनवाई में ही राज्य सरकार की ओर से मामले में काउंटर एफिडेविट भी दाखिल किया गया था। वहीं, परीक्षाओं से जुड़े मामले की जांच की मॉनिटरिंग के लिए रिटायर जस्टिस गौतम कुमार चौधरी को नियुक्त किया गया है, जबकि जांच के लिए आईपीएस अधिकारी आरके मल्लिक को नोडल हेड ऑफिसर बनाया गया है। 

प्रार्थियों की ओर से जवाब दाखिल किया गया
JSSC CGL की परीक्षा रद्द करने के मामले में आज हुई सुनवाई के दौरान प्रार्थियों की ओर से जवाब दाखिल किया गया। मामले में प्रार्थियों की ओर से बहस पूरी हो गई। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से सील बंद लिफाफे में 2 रिपोर्ट पेश की गईं। सरकार की ओर से पक्ष रख रहीं वरीय अधिवक्ता मीनाक्षी अरोड़ा के पास रिपोर्ट की कॉपी नहीं होने के कारण भी बहस चली। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने पूछा कि 3 साल में जांच क्यों पूरी नहीं हुई? जांच में अचानक से कैसे तेजी आ गई?


JPSC की जांच शुरू हुई तब CGL कनेक्शन मिला
सरकार की ओर से पक्ष रखते हुए कहा गया कि JPSC की जांच शुरू हुई, तब CGL का कनेक्शन भी मिला। अभय तिवारी, उसका भाई और भाभी CGL में सेलेक्ट हुई हैं। सरकार की ओर से कहा गया कि बहुत सारे फैक्ट्स कैबिनेट में रखे गए, जिसके बाद कैबिनेट ने परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय लिया। जांच में पता चला कि सिर्फ नेपाल ही नहीं, बल्कि कई ऐसे स्थान थे, जहां पर आंसर रटवाए गए। कई का पता चला, लेकिन कई का पता लगाना कठिन है। सरकार की ओर से यह भी कहा गया कि इस प्रकार के मामले में सुप्रीम कोर्ट के कई जजमेंट हैं। इतने अभ्यर्थियों में से सही और गलत को पता कर पाना कठिन है।

Tags - JSSC CGL Jharkhand High Court CGL Case JSSC Ranchi