logo

JSSC ने की झारखंड ANM परीक्षा की तारीखों की घोषणा, 18-19 मार्च को होंगे एग्जाम, 3181 पदों पर नियुक्ति

ghbnwru.jpg

द फॉलोअप डेस्क
JSSC ने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता यानी ANM के कुल 3181 पदों जसमें बैकलॉग भी शामिल है उस पर नियुक्ति के लिए आयोजित होने वाली झारखंड एएनएम प्रतियोगिता परीक्षा-2025 की तिथि घोषित कर दी है। आयोग द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार यह परीक्षा 18 मार्च और 19 मार्च 2026 को रांची में स्थित विभिन्न CBT यानी कंप्यूटर आधारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
आयोग ने बताया कि परीक्षा तिथि, शिफ्ट और परीक्षा केंद्र से संबंधित जानकारी अभ्यर्थियों को 10 मार्च 2026 से उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी पर SMS एवं ई-मेल के माध्यम से भेजी जाएगी। इसके अलावा, अभ्यर्थी परीक्षा से दो दिन पूर्व आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन के समय दर्ज ई-मेल आईडी अथवा पंजीकरण संख्या के साथ जन्मतिथि (DDMMYYYY प्रारूप में) दर्ज करनी होगी। JSSC ने सभी अभ्यर्थियों को निर्देश दिया है कि वे परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र की एक अतिरिक्त प्रति और दो पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार के अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर झारखंड प्रतियोगी परीक्षा अधिनियम 2023 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि परीक्षा से संबंधित किसी भी नवीन सूचना, दिशा-निर्देश या अपडेट के लिए JSSC की आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें।


 

Tags - Jharkhand ANM Exam Date JSSC ANM Admit Card 2025 JSSC CBT Exam ANM Jharkhand Female Health Worker Vacancy JSSC Latest Notification JSSC ANM Recruitment JSSC ANM Exam Date JSSC ANM Exam Pattern and Date