logo

जेपीएससी अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, कटऑफ डेट 1 अगस्त 2022 तय

जेपीएससी अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, कटऑफ डेट 1 अगस्त 2022 तय

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड सरकार ने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) प्रतियोगिता परीक्षा के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा में घोषणा की कि अभ्यर्थियों के लिए कटऑफ डेट अब 1 अगस्त 2022 निर्धारित की गई है। मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद हजारों ऐसे अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा, जो पूर्व निर्धारित तिथि के कारण पात्रता से वंचित हो रहे थे। हालांकि, छात्र संगठन अगस्त 2018 को कटऑफ डेट बनाने की मांग कर रहे थे। बताया गया कि हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक में कार्मिक विभाग ने वर्ष 2023 तक की कटऑफ तिथि निर्धारित करने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन सरकार ने उस प्रस्ताव को फिलहाल स्थगित कर दिया। 
गौरतलब है कि जेपीएससी परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 फरवरी को समाप्त हो चुकी है। अब नई कटऑफ तिथि के मद्देनजर उम्मीद जताई जा रही है कि आयोग आवेदन की तिथि बढ़ाने पर विचार कर सकता है, ताकि नए पात्र अभ्यर्थियों को आवेदन का अवसर मिल सके।