द फॉलोअप डेस्क
झारखंड लोक सेवा आयोग ने झारखंड असैनिक संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा 2025 के लिए आवेदन की तिथि को बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 9 मार्च की शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकेंगे। 10 मार्च की शाम पांच बजे तक आवेदन शुल्क जमा कर सकेंगे। जेपीएससी द्वारा जारी सूचना में राज्य सरकार द्वारा उम्र सीमा में की गयी बढोत्तरी को शामिल किया गया है। स्पष्ट किया गया है कि इस प्रतियोगिता परीक्षा के लिए अधिकतम उम्र सीमा एक अगस्त 2022 एवं न्यूनतम उम्र सीमा एक अगस्त 2026 होगी। मालूम हो कि मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने पहले ही उम्र सीमा में बढोत्तरी संबंधी आदेश जारी कर चुका था।
