logo

घाटशिला विस उप चुनाव : 15 अक्तूबर को रामदास सोरेन की पत्नी को भी उम्मीदवार बनाने पर भी हो सकता है विचार

ghatshila-1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
निर्वाचन आयोग ने घाटशिला उप चुनाव की घोषणा कर दी। इस घोषणा के साथ ही राजनीतिक दलों की गतिविधि भी बढ़ने वाली है। झामुमो ने 15 नवंबर को केंद्रीय समिति की हरमू स्थित सोहराय भवन में दिन के 11 बजे से बैठक बुलायी है। इस बैठक में सांगठनिक स्थिति, बिहार विधानसभा चुनाव और घाटशिला उप चुनाव, सदस्यता अभियान और अन्य राजनीतिक विषयों पर चर्चा होगी। 15 नवंबर को ही उम्मीदवार की घोषणा कर दी जाएगी। इस बैठक में रामदास सोरेन की पत्नी सूरजमणि सोरेन के नाम पर भी विचार हो सकता। वैसे स्वर्गीय रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश सोरेन अभी दौर में आगे हैं। लेकिन मंत्री पद का शपथ नहीं दिलाए जाने के कारण उनके नाम पर संशय की भी स्थिति है। मालूम हो कि घाटशिला में 13 अक्तूबर से नामांकन पत्र दाखिल किया जाना है। 21 अक्तूबर तक नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि है। झामुमो महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि पार्टी जीत के प्रति आश्वस्त है। घाटशिला की सीट हमारी थी और हमारी ही रहेगी।


हालांकि चुनाव की घोषणा हो जाने के बाद अब सोमेश सोरेन के मंत्री बनने की संभावना समाप्त हो गयी है। उम्मीद की जा रही थी कि डुमरी और मधुपुर विधानसभा उप चुनाव की तरह घाटशिला उप चुनाव से पहले सोमेश सोरेन को मंत्री पद की शपथ दिला दी जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। जबकि हाजी हुसैन अंसारी की मौत के  बाद और चुनाव से पहले उनके पुत्र हफीजुल हसन और जगरनाथ महतो की मृत्यु के बाद और डुमरी विधानसभा उप चुनाव से पहले उनकी पत्नी बेबी देवी को मंत्री पद की शपथ दिला दी गयी थी।


 

Tags - Ghatsila by-election: JMM to announce candidate on October 15th; Central Committee meeting to be held on same day; Somesh Soren to be candidate