logo

सुप्रीम कोर्ट के फैसला का झामुमो ने किया स्वागत, कहा- लंबे संघर्ष के बाद यह दिन आया

सुप्रीम कोर्ट के फैसला का झामुमो ने किया स्वागत, कहा- लंबे संघर्ष के बाद यह दिन आया

रांची : केंद्र सरकार पर झारखंड के बकाया 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपए के मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का झामुमो ने स्वागत किया है। झामुमो महासचिव विनोद पांडेय ने कहा है कि लंबे संघर्ष के बाद आज ये दिन आया है। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य की जनता के हित में फैसला सुनाया है।

उन्होंने कहा कि बकाया राशि को लेकर बार-बार केंद्र सरकार के पास गुहार लगाने के बावजूद भी उसके कानों में जूं तक नहीं रेंगी। पर सुप्रीम कोर्ट ने राज्य का हक-अधिकार देने का काम किया है।विनोद पांडेय ने कहा कि शुरू से ही केंद्र सरकार राज्य के हिस्से का बकाया 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपये देने में आनाकानी कर रही थी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बकाया राशि को लेकर देश के प्रधानमंत्री से लेकर गृह मंत्री तक से फरियाद लगाई थी, लेकिन कुछ भी नहीं हुआ। अब सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से ना सिर्फ झारखंड बल्कि दूसरे राज्यों को भी फायदा होगा। अब राज्य खनन वाली कंपनियों पर टैक्स लगा सकेगा। उन्होंने कहा कि बकाया राशि के भुगतान से राज्य की विकास योजनाओं को गति मिलेगी। बकाया राशि मिलेगी तो राज्य सरकार प्रदेश की जनता के लिए और भी कई नई कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ करने की ओर कदम बढ़ा पाएगी।