logo

JMM छात्र मोर्चा ने मुड़मा जतरा पर 9 अक्टूबर को रांची विश्वविद्यालय से छुट्टी की मांग की

dr68mdr.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड छात्र मोर्चा ने 9 अक्टूबर 2025 को मुड़मा जतरा के अवसर पर राँची विश्वविद्यालय में अवकाश (छुट्टी) घोषित करने की माँग की है। मुड़मा जतरा झारखंड की आदिवासी अस्मिता, ऐतिहासिक संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। यह जतरा सदियों से जनजातीय समाज की पहचान और गौरव से जुड़ा हुआ एक ऐतिहासिक पर्व रहा है। JMM छात्र मोर्चा ने विद्यार्थियों की सुविधा और इस सांस्कृतिक पर्व के महत्व को ध्यान में रखते हुए राँची विश्वविद्यालय प्रशासन से 9 अक्टूबर को विश्वविद्यालय में अवकाश घोषित करने की अपील की है, ताकि छात्र इस जतरा में शामिल होकर कला और संस्कृति का लाभ उठा सकें।
यह माँग पत्र राँची विश्वविद्यालय समिति के नि:अध्यक्ष अमन तिवारी, सचिव असद फेराज टिंकू, कोषाध्यक्ष राहुल मुंडा, सह सचिव मदन कच्छप, रोशन गाड़ी, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय रांची के नि:अध्यक्ष मनीष राणा और मांडर कॉलेज इकाई के नि:अध्यक्ष मो हमजा, कोषाध्यक्ष रॉकी शाह की उपस्थिति में सौंपा गया।
JMM छात्र मोर्चा का कहना है कि मुड़मा जतरा जैसी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक घटना हमारी पहचान और परंपरा का जीवंत प्रतीक है। इस अवसर पर अवकाश घोषित करना न केवल उचित है, बल्कि यह आदिवासी संस्कृति के प्रति सम्मान का प्रतीक भी होगा। JMM छात्र मोर्चा ने यह भी कहा कि वे हमेशा छात्रों और समाज के हित में अपनी भूमिका निभाते रहेंगे।


 

Tags - latest  news JMM Student Wing JMM latest News jharkhand News Updates latest jharkhand News Jharkhand Updates in Hindi Jharkhand News updates jharkhand Updates