द फॉलोअप डेस्क
साहिबगंज में रेल विकास को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने आगामी 16 जनवरी से साहिबगंज और पाकुड़ से रैक लोडिंग के माध्यम से होने वाले पत्थर ढुलाई को पूरी तरह से ठप करने का ऐलान किया है। इसी कड़ी में साहिबगंज के पत्थर व्यवसायियों के साथ उनकी एक बैठक हुई, जिसमें पत्थर व्यवसायियों ने एक स्वर में अपना समर्थन देने की बात झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता पंकज मिश्रा से कही।.jpeg)
पत्थर व्यवसायियों ने कहा कि यह आंदोलन व्यक्तिगत या पार्टी विशेष के लिए नहीं किया जा रहा है बल्कि साहिबगंज के विकास से जुड़ा हुआ है, जो यहां के लिए अत्यंत आवशयक है। पत्थर व्यवसायियों ने भरोसा दिलाया कि मांगों पर विचार नहीं किया गया तो 16 जनवरी से वे सभी रेलवे रैक के माध्यम से होने वाले पत्थरों की ढुलाई बंद कर देंगे इसके लिए 5 जनवरी से ही वे लोग इंडेन लगाना बंद कर देंगे।.jpg)
व्यवसायियों ने कहा कि साहिबगंज के विकास से जुड़े इस मुद्दे को लेकर पूरा पत्थर व्यवसायी समाज उनके साथ है। वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने कहा कि यह लड़ाई हमने साहिबगंज के विकास के लिए शुरू की है, इसमें पत्थर व्यवसायियों ने अपना समर्थन देने की बात कही है, उन्होंने कहा है कि कुछ दिनों बाद पाकुड़ में भी इसी मुद्दे को लेकर पत्थर व्यवसायियों के साथ बैठक की जाएगी।