logo

धनबाद : झामुमो ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का पुतला फूंका

JMM2.jpg

द फॉलोअप डेस्क

झामुमो ने गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा दिए गए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 13 अप्रैल गुरुवार को धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर सांसद निशिकांत दुबे का पुतला दहन किया है। इस मौके पर झामुमो के नेता, दर्जनों कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: शिबू सोरेन से जुड़े मामले पर आज लोकायुक्त में सुनवाई, निशिकांत दुबे ने की थी शिकायत

 

झारखंड के लोग नही करेंगे बर्दाश्त- मन्नू आलम 

इस मौके पर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मन्नू आलम ने कहा कि निशिकांत दुबे भाजपा के बैठक में कहा था कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सपरिवार जेल में डलवा देंगे। यही नहीं झारखंड में समय से पहले चुनाव करवा देंगे। राहुल गांधी ने मोदी के बारे में बोला तो उन पर कोर्ट में मामला दर्ज करवा उनकी सदस्यता खत्म करवा दी। इन्होंने पूरे सोरेन परिवार को जेल भेजने की बात कही है जो कि झारखंड के लोग बर्दाश्त नही करेंगे। उन्होंने कहाकि सांसद ने झारखंड के मूलवासियों को गाली देने का काम किया है। वहीं, उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इसके लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन करेगी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT