द फॉलोअप डेस्क,रांचीः
झारखंड विधानसभा के स्थापना दिवस समारोप में झामुमो विधायक निरल पूर्ति को उत्कृष्ट विधायक का सम्मान दिया जाएगा। निरल पूर्ति चार बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने आज मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि चयन समिति ने निरल पूर्ति को उत्कृष्ट विधायक के लिए चयनित किया। चयन समिति में उनके अलावा प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी, राजद विधायक सुरेश पासवान, पत्रकार विनय कुमार, विधानसभा के प्रभारी सचिव रंजीत कुमार शामिल थे।
