logo

झामुमो विधायक हेमलाल मुर्मू बोले- शराब पीकर पति घर आए तो ठोक दो 

नम35.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झामुमो विधायक हेमलाल मुर्मू ने कहा है कि शराब पीकर पति घर आए तो उसे ठोक दो। मुर्मू ने बताया कि उनके क्षेत्र की महिलाएं फोन कर उनसे पूछती है कि उनका पति दारू पीकर घर आया है, क्या उसे ठोक दें? वह उन्हें सुझाव देते हैं कि ठोक दो। उन्होंने कहा कि शराब से परिवार बर्बाद हो रहा है। इस पर भाजपा विधायक नीरा यादव ने चुटकी भी ली। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार झारखंड में शराब बेचवा कर क्यों पति को पत्नी से पिटवा रही है।


हेमलाल मंगलवार को विधानसभा में आम बजट पर सामान्य परिचर्चा में बोल रहे थे। मुर्मू ने कहा कि राज्य सरकार के प्रयास से महिलाएं अब सफल हो रही है। उनके विधानसभा क्षेत्र में महिलाएं प्रति माह 76 से 78 हजार बोरा का निर्माण कर रही है मार्केटिंग का अभाव है। अगर मार्केटिंग में सुधार लाया जाए तो महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को बेहतर बाजार मिलेगा और महिलाएं आर्थिक रूप से समृद्ध होगी। उन्होंने दावा किया कि सरकार की सहायता से महिलाएं आज 20000 से 50000 माह तक रुपए कमा रही है।