द फॉलोअप डेस्क
झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) 2024 के विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के बाद उत्साहित है। ऐसे में अब पार्टी अपनी स्थिति को और मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। आगामी महाधिवेशन से पहले झामुमो ने 50 लाख नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके तहत पूरे राज्य में तेजी से सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। तय समय से पहले हासिल करेंगे सफलता
इसी कड़ी में आज रांची के अल्बर्ट एक्का चौक से सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई। इसमें जिले के लिए 5 लाख नए सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इसे लेकर जिला संयोजक मुश्ताक आलम ने बताया कि पूरे राज्य में यह लक्ष्य 50 लाख का है। जबकि रांची जिले में 5 लाख नए सदस्य जोड़ने के लिए अभियान को जोर-शोर से चलाया जा रहा है। सदस्यता अभियान के तहत पहले ही बड़ी संख्या में लोगों का रुझान देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर वर्ग के लोग झामुमो की सदस्यता ग्रहण करने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। ऐसे में मुश्ताक आलम ने उम्मीद जताई है कि तय समय से पहले ही उन्हें सफलता हासिल होगी। इसके साथ ही JMM की स्थिति और मजबूत होगी।