logo

असम चुनाव में प्रचार के लिए रवाना हुईं कल्पना सोरेन, देवघर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत 

KALPNA001.jpg

देवघर 
असम विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड की सक्रियता तेज हो गई है। इसी क्रम में गांडेय विधायक कल्पना सोरेन  मंगलवार सुबह देवघर पहुंचीं, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्प गुच्छ देकर अभिनंदन किया। इस दौरान पार्टी के कई प्रमुख नेता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे, जिससे माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में नजर आया।
बताया जा रहा है कि असम चुनाव को लेकर झामुमो ने पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी इसे अपने संगठन के विस्तार और राष्ट्रीय स्तर पर पकड़ मजबूत करने के अवसर के रूप में देख रही है।


पार्टी की ओर से कई प्रमुख नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया गया है, जिनमें सीएम हेमंत सोरेन भी शामिल हैं। इसी कड़ी में कल्पना सोरेन भी अब चुनाव प्रचार अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएंगी। मंगलवार से वह असम के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित करेंगी और पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश करेंगी। माना जा रहा है कि उनकी सक्रियता से पार्टी को चुनाव में नई ऊर्जा मिल सकती है।

Tags - JMM Deoghar Politics Rally Leaders