logo

झामुमो ने की नीट प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग, सुप्रियो बोले- मोदी सरकार में 41 बार हुआ पेपर लीक

झामुमो ने की नीट प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग, सुप्रियो बोले- मोदी सरकार में 41 बार हुआ पेपर लीक

द फॉलोअप डेस्कः 

झारखंड मुक्ति मोर्च के वरिष्ठ नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नीट का मामला उठाया। उन्होंने सीबीआई के साथ ही ईडी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा है कि "देश में लोकसभा का परिणाम निकला और नीट का रिजल्ट भी निकला। फिर अचानक मालूम चला कि रांची के एक परीक्षार्थी को 720 में 720 नंबर मिला। हमारे लिए यह गर्व का विषय था। लेकिन कुछ ही देर बाद 720 और 719 का जो फिगर सामने आया तो पूरा देश दंग रह गया। कुछ लोग चुनाव के आपा धापी में भूल गये थे कि उस वक्त बिहार में, गुजरात, राजस्थान में तीन भाजपा शासित राज्य में इन तीनों जगह पर पुलिस ने नीट के पेपर लीक प्रकरण में कई लोगों को गिरफ्तार किया। ये बातें उस समय चुनावी शोर में दब गई थी। लेकिन पूरा एक कुचक्र जो मेधावी छात्रों का भविष्य का बेड़ा पार कर रहा था उस पर किसी का ध्यान नहीं था। 23 लाख बच्चे आप समझ सकते हैं दिन रात एक करके इन्होंने इस परीक्षा में शामिल होने का काम किया। उसके साथ केंद्र सरकार ने कितना बड़ा भ्रष्टाचार किया।"


कितना बड़ा भ्रष्टाचार किया। उनका पहला भ्रष्टाचार 4 तारीख को ही पहली बार आया। एक जब सेंसेक्स लुढ़का 30 लाख करोड़ का। नीट का जब रिजल्ट निकला। उसमें कितने लाख का भ्रष्टाचार हुआ इसका पता लगाना बाकि है। सरकार गठन के बाद जब यह मामला केंद्र के पास आया तो केंद्र की सरकार के पास आया तो एचआरडी के मिनिस्टर धमेंद्र प्रधान ने कहा कहीं कोई भष्टाचार नहीं हुआ। लेकिन उन्हीं के शासित राज्यों की पुलिस ने कहा कि पेपर लीक हुआ है लोग पकड़े गये है। एक एक पेपर 30 लाख से 1 करोड़ में बेचा गया। ये तस्वीर साफ करता है कि केंद्र सरकार में बैठे लोग और उनके संपोषित दलाल खासकर जो कोचिंग चलाते हैं उन्होंने किस क्वांटम में यह किया।सभी लोगों का लिंक कहीं ना कहीं गुजरात या राजस्थान से जुड़ा हुआ है। कोई भी स्टेट के बाहर के लोग नहीं है। कौन देगा जवाब, 
एनटीए ने कहा हमने ग्रेस मार्क्स दिया था। दिया क्यों था। जब ग्रेस मार्क्स दिया था और अब कहते हैं मैं विड्रो करता हूं। अब उनको पूरा परीक्षा देना होगा। क्या ये उनके साथ भद्दा मजाक नहीं है कि आप उसको चने की झाड़ पर चढ़ा दिया। जो बच्चे सुप्रीम कोर्ट गये केवल उन्हीं का विड्रो किया गया। एक तरफ बोल रहे हैं कि काउंसिलिंग भी चलाएंगे। ये कौन सा मजाक चल रहा है। क्या इससे समाज में गुणवत्ता पुर्वक डॉक्टर आ पाएंगे क्या। भविष्य को हम किसके हवाले कर रहे हैं।

जब आपके पास इंफ्रास्टक्टर नहीं है। तो आप क्यों लेते हैं इतने बच्चों का इग्जाम। मोदी के शासन में 41 बार पेपरलीक हुआ। उसमें 17 बार यूपी में हुआ। एमपी में हुआ। गुजरात में हुआ। उत्तारखंड में हुआ। 41 बार पेपर लीक। ये साधारण बात नहीं है। लाखों बच्चों के साथ, लाखों अभ्यर्थी जो पुलिस का एग्जाम देते हैं, रेल का एग्जाम देते हैं। बैंक का देते हैं। उनके साथ ये भद्दा मजाक किया जाता है। क्यों नहीं आज तक जो कूंलिंग वर्ग है उनके दायरे की जो परीक्षाएं है क्यो कारण है कि उनका पेपर लीक नहीं होता। ये मध्यम वर्गीय लोग जो एक एक पैसा जोड़कर सपना संजोते हैं उनके साथ ये भद्दा मजाक होता है। 


मैं अविंलब अपनी पार्टी की ओर से इस संपूर्ण घटनाक्रम को प्रभावमुक्त सीबीआई जांच की मांग करता हूं और प्रभावमुक्त ईडी की भी जांच की मांग करता हूं। क्योंकि इतने बड़े पैसे का अगर लेने देन हुआ है तो उसका कहीं ना कहीं शोधन भी हुआ होगा। क्या यही पैसा शेयर मार्केट में गया। क्योंकि दोनों की तिथि एक है। हम आशा करेंगे कि पीएम अपने नाकाबिल मानव संसाधन विकास मंत्री को बर्खास्त करेंगे।