logo

झामुमो ने भाजपा को कोसा, निर्वाची पदाधिकारी के निर्णय को सराहा

jmm-cong-bjp2.jpg

द फॉलोअप, रांची

राज्यसभा चुनाव में भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी के नामांकन को लेकर उत्पन्न विवाद के बाद झामुमो ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला है। उसमें उसने भाजपा को कोसते हुए निर्वाची पदाधिकारी के फैसले को अप्रत्यक्ष रूप से सराहा है। झामुमो ने अपने ट्विट में क्या कहा है, पढ़िए। झामुमो ने लिखा है-

भाजपा समर्थक बड़ी मेहनत से यह नैरेटिव गढ़ रहे हैं कि कांग्रेस सवाल पूछ रही है और INDIA गठबंधन उसके साथ नहीं है। सच्चाई इसके ठीक उलट है। INDIA गठबंधन का हर दल निष्पक्ष चुनावी प्रक्रिया के पक्ष में है और हर उस फैसले पर सवाल पूछने के अधिकार के साथ खड़ा है जिस पर लोकतांत्रिक संदेह पैदा होता है। और कृपया यह ज्ञान कहीं और दीजिए कि निर्वाची पदाधिकारी का चुनाव आयोग से कोई लेना-देना नहीं है। राज्यसभा चुनाव किसी निजी संस्था द्वारा नहीं, भारत निर्वाचन आयोग के संवैधानिक ढांचे के अंतर्गत कराए जाते हैं। निर्वाची पदाधिकारी उसी प्रक्रिया का हिस्सा होते हैं। इसलिए सवाल किसी व्यक्ति विशेष पर नहीं, पूरी चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और न्यायसंगतता पर है। INDIA गठबंधन में दरार का सपना देखने वाले को हर बार की तरह इस बार भी लटकना होगा।

इधर एक अन्य सूचना के अनुसार कांग्रेस विधायकों का 11 जून को दिल्ली जाने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। मालूम हो कि दिन में पार्टी के नेताओं ने बताया था कि कांग्रेस के सभी 16 विधायक दिल्ली जाएंगे। वहां परिमल नाथवानी के नामांकन पत्र को वैद्य करार दिए जाने के विरुद्ध निर्वाचन आयोग के समक्ष विरोध प्रदर्शन करेंगे।

Tags - Jharkhand Rajya Sabha elections JMM Congress BJP Returning Officer