logo

राज्यपाल के स्थानीयता विधेयक लौटाने पर झामुमो ने भाजपा का पुतला किया दहन

688.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जनभावना के अनुरूप झारखंड विधानसभा से पारित "स्थानीयता विधेयक" (1932 का खतियान आधारित स्थानीय नीति) को राज्यपाल ने बीजेपी के इशारे पर राज्य सरकार को वापस कर दिया है। यह आरोप झामुमो ने लगाया है। पार्टी का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा से पारित "स्थानीयता विधेयक" को राज्यपाल पर दबाव बनाकर वापस भिजवाया। वह झारखंडी हितों की अनदेखी कर यहां के मूलवासियों-आदिवासियों के अस्तित्व को मिटा देना चाहती है। इसको लेकर झामुमो रांची जिला समिति द्वारा जिलाध्यक्ष मुशताक आलम के नेतृत्व में मंगलवार को अल्बर्ट एक्का चौक पर बीजेपी पार्टी का पुतला दहन किया गया।

भाजपा को जनता उखाड़ फेंकेगी
स दौरान जेएमएम के नेताओं ने कहा कि भाजपा की कुकृत्य को जनता देख रही है। वह भाजपा को झारखंड से उखाड़ फेंकेगी। पुतला दहन कार्यक्रम में झामुमो के रांची जिला सचिव हेमलाल मेहता, केंद्रीय सदस्य समनुर मंसूरी, पवन जेडिया, जिला उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा, जनक नायक,  कलाम आजाद, बीरू साहू, आदिल इमाम, लालजय नाथ शहदेव, अंतू तिर्की, कुदुस अंसारी, जुल्फीखार खान, सुजीत कुजुर, सुजीत उपाध्याय, आफताब आलम, वसीम खान और रीना तिर्की सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT