द फॉलोअप डेस्क
तमाड़ के बड़वा टोला में एक जंगली हाथी के उत्पात से ग्रामीण काफी परेशान हैं। यहां हाथी ने रविवार शाम को जेएमएम कार्यकर्ता के पिता को कुचल कर जान ले ली है। जिसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग को दिया। ग्रामीणों का कहना है हाथियों के झुंड से यह हाथी बिछड़ गया है। जिसके बाद से हाथी गांव में उत्पात मचा रहा है। उन्होंने बताया कि खेतो में लगे फसल को बर्बाद कर दिया। ग्रामीणों में दहशत का माहौल में रह रहे हैं। घटना बुंडू अनुमंडल के तमाड़ वन क्षेत्र अंतर्गत उलीडीह के बड़वा टोला की है।
यह भी पढ़ें: गोल प्रतिभा खोज मुख्य परीक्षा में शामिल हुए 8600 स्टूडेंट्स, मिलेगा स्कॉलरशिप
मछली मारने के दौरान हाथी ने कुचला
जानकारी के मुताबिक जेएमएम के कार्यकर्ता सुखराम सिंह के पिता मंगल सिंह गांव के पास तालाब में मछली पकड़ रहा था। इसी दौरान अचानक हाथी ने उसपर हमला कर दिया और पटकर कुचल दिया। जिससे उसका बाएं जांघ की हड्डी पूरी तरह से बाहर निकल गयी और मौत हो गई। इधर, घटना की सूचना पर मौके पर वन विभाग की टीम और स्थानीय पुलिस पहुंची। जहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, विभाग द्वारा मृतक के परिजनों को तत्काल मुआवजा राशि दिया गया।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT