logo

बुंडू में होगी झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति की बदलाव संकल्प महासभा, तैयारियां शुरू 

JBKSS.jpeg

रांची 

6 जुलाई 2024 को बुंडू पांच परगना हाई स्कूल मैदान में झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति द्वारा बदलाव संकल्प महासभा का आयोजन होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आज कुशवाहा भवन, बुंडू में बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता मदन महतो ने की। मौके पर जेबीकेएसएस महिला मोर्चा का केंद्रीय अध्यक्ष दमयंती मुंडा ने बताया कि बदलाव संकल्प महासभा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेबीकेएसएस केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो होंगे।  विशिष्ट अतिथि केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो, अल्प संख्यक मोर्चा केंद्रीय अध्यक्ष रिजवान अंसारी, केंद्रीय उपाध्यक्ष संजय मेहता होंगे। कार्यक्रम में झारखंड आंदोलनकारी, कलाकार, बुद्धिजीवी व्यवसाय वर्ग के अलावा अन्य हजारों आदिवासी मूलवासी शामिल होंगे। 

सौंपी गयी जिम्मेदारियां 
कहा कि कार्यक्रम को ऐतिहासिक सफल बनाने के लिए आयोजक प्रबंधक कमिटी प्रभारी भागीरथ सिंह मुंडा, जयराम महतो, दमयंती मुंडा, प्रवीण प्रसाद, ग्राम प्रधान दोलगोविन्द मुंडा नियुक्त किया गया। इसके अलावा प्रचार- प्रसार, आमंत्रण वितरण के लिए 24 जून 2024 तक पांच परगना क्षेत्र के तमाड़ विधानसभा और सिल्ली विधानसभा के सभी प्रखंड में प्रखण्ड प्रभारी का चयन होगा। 26 जून तक पंचायत प्रभारी गठन करने का निर्णय लिया गया। 

अगली बैठक एक जुलाई को 
आगामी बैठक 1 जुलाई  को करने का निर्णय लिया गया। आज की बैठक को सफल बनाने में मुख्य रूप भागीरथ मुंडा, जयराम महतो, रंजित,  बिपिन, सरोज, लकी रामू राज, पंकज, शंकर महतो, वासुदेव, दिनेश, सुदर्शन, पंचानन के अलावा अन्य का योगदान रहा। 

Tags - JBKSSJairam MahatoassemblyJharkhand News