logo

झारखंड महिला एशियन ट्रॉफी : रांची से दूर शहर और गांवों में लोग इस तरह देख रहे हैं मैच 

play1.jpg

रांची
झारखंड महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का खुमार पूरे राज्य में देखा जा रहा हैं। दूसरे राज्यों से लोग टीम इंडिया का उत्साह बढ़ाने रांची आ रहे हैं। शहर हो या सुदूरवर्ती गांव, सभी जगह उत्सव और उत्साह नजर आ रहा है। दो दिन पहले ही खूंटी, अड़की क्षेत्र के सुदूरवर्ती गांव से महिला हॉकी खिलाड़ियों ने रांची आकर खिलाड़ियों का मान बढ़ाया। झारखंड महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में खूंटी की निक्की प्रधान, सिमडेगा की सलीमा टेटे और संगीता कुमारी के गांव में उत्साह का माहौल है। निक्की प्रधान, सलीमा टेटे के करंगा गुड़ी और संगीता कुमारी के गांव में हर दिन शाम ढलते ही लोग स्क्रीन पर मैच का लुफ्त रहे हैं। 

खिलाड़ी बेटियों के परिजन देख रहे मैच

बात दें कि सीएम हेमंत के निर्देश पर भारतीय टीम में शामिल झारखंड की तीन बेटियों के परिजनों को मैच देखने के लिए आमंत्रित किया गया है। निक्की प्रधान के परिजनों ने मैच देखा भी है। वहीं सलीमा टेटे और संगीत कुमारी के परिजन भी मैच देखने आयेंगे। इसके लिए व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही, राज्य के विभिन्न खेल प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ी खेल की बारीकियों से अवगत होने स्टेडियम पहुंच रहे हैं।  

एलईडी स्क्रीन के भी लाखों दर्शक

झारखंड महिला एशियन ट्रॉफी का फीवर राज्य के हर उम्र के लोगों में है। राज्य के विभिन्न जिलों में एलईडी पर मैच का सीधा प्रसारण हो रहा है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा मोबाइल एलईडी वैन के जरिए भी चैंपियंस ट्रॉफी के मैच दिखाए जा रहे हैं। जहां एलईडी स्क्रीन नहीं हैं, वहां जिला प्रशासन द्वारा बड़े स्क्रीन पर मैच का प्रसारण किया जा रहा है। रांची में स्टेडियम के बाहर मोरहाबादी मैदान में बने टाइम स्क्वायर में भी लोग मैच का आनंद ले रहे हैं।