logo

गिरिडीह में वज्रपात की चपेट में आकर एक महिला की मौत, दूसरी झुलसी

ेपोन35.jpg

गिरिडीह
बगोदर थाना क्षेत्र के बगोदरडीह में मंगलवार को दोपहर 12 बजे के करीब हुई वज्रपात की घटना में एक महिला की मौत हो गई जबकि दूसरी महिला झुलस  गई। मृतका का नाम उमा देवी है। बताया जाता है कि उमा देवी एवं एक अन्य महिला दोपहर को  खेत की ओर गई थी। इसी दौरान अचानक बारिश होने लगी। बारिश के साथ वज्रपात होने से उमा देवी जमीन पर गिर गई और बेहोश हो गई। दूसरी महिला भी इस घटना में मामूली रुप से झुलस गई। वह किसी तरह से घर गई और उमा देवी के बेहोश होने की जानकारी लोगों को दी। 


इसके बाद परिजन एवं आसपास के लोग घटनास्थल पहुंचकर महिला को बेहोशी की हालत में बगोदर ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। झुलसी महिला का भी प्राथमिक इलाज किया गया। इधर घटना की सूचना मिलने पर प्रमुख आशा राज, उप प्रमुख हरेंद्र सिंह, बगोदरडीह के पूर्व पंचायत समिति सदस्य सुनील स्वर्णकार, कौलेश्वर प्रसाद महतो आदि अस्पताल पहुंचे एवं घटना का जायजा लिया। साथ हीं पीड़ित परिजनों की हिम्मत बंधाई। इधर घटना के बाद पीड़ित परिजनों का दशहरा की खुशियां मातम में बदल गई। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल हो गया है।


 

Tags - woman died lightning Giridih Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand latest News News