logo

 झारखंड थिंक फ्यूचर कॉन्क्लेव में जुटेंगे राज्यभर के प्रोफेशनल्स, विकास के रोडमैप पर होगा मंथन

CONGRESS0016.jpg

रांची
प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी की ओर से 17 अगस्त को शाम 4 बजे बीएनआर चाणक्य होटल, रांची में एक दिवसीय “झारखंड थिंक फ्यूचर कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। कॉन्क्लेव में राज्यभर से विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत लगभग 250 प्रोफेशनल्स एवं गणमान्य लोग शामिल होंगे और झारखंड की प्रगति, विकास तथा भविष्य की दिशा को लेकर अपने बहुमूल्य विचार साझा करेंगे। प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस के संयोजक सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव आदित्य विक्रम जायसवाल ने बताया कि कॉन्क्लेव का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों को एक मंच पर लाकर झारखंड के विकास के लिए नए विचारों, संभावनाओं और भविष्य की रणनीति पर सार्थक विमर्श करना है। उन्होंने कहा कि प्रोफेशनल्स के अनुभव और विशेषज्ञता राज्य के विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

ये गणमान्य लोग होंगे शामिल 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू होंगे। वहीं गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में मशहूर अभिनेत्री एवं अधिवक्ता कोनिका सदानंद शामिल होंगी। कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, नेता राजेश कच्छप सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश पदाधिकारी भी आमंत्रित हैं। प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कार्यक्रम में कांग्रेस नेता सह मंत्री दीपिका पांडे सिंह, डॉक्टर इरफान अंसारी ,शिल्पी नेहा तिर्की एवं राधा कृष्ण किशोर को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।

प्रोफेशनल कांग्रेस नेताओं की बैठक

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रविवार को बीएनआर चाणक्य होटल में प्रमुख प्रोफेशनल कांग्रेस नेताओं की बैठक हुई, जिसमें कॉन्क्लेव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। आगंतुकों का स्वागत छऊ नृत्य की प्रस्तुति के माध्यम से किया जाएगा। शहर के प्रमुख स्थानों पर तोरण द्वार एवं स्टैंडी भी लगाए जा रहे हैं। 

हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 
https://chat.whatsapp.com/HH6GR1oBwB77Vy5eBcnoFo
 

Tags - Jharkhand Think Future Conclave Jharkhand Development Professionals Meet Development Roadmap Jharkhand Vision