रांची
झारखंड श्रमिक संघ की केंद्रीय कार्यसमिति की एक महत्वपूर्ण बैठक 11 अप्रैल को संपन्न हुई, जिसमें कई अहम निर्णय लिये गये। बैठक में तय किया गया कि संघ का आगामी दसवां केंद्रीय महाधिवेशन 28 जून 2025, दिन शनिवार को आयोजित किया जाएगा। यह अधिवेशन सीएमपीडीआई, रविंद्र भवन, कांके रोड, रांची में होगा, जिसकी शुरुआत सुबह 10 बजे प्रतिनिधियों के पंजीयन और ध्वजारोहण के साथ होगी। संघ के अध्यक्ष शिबू सोरेन ने इस संबंध में पत्र जारी कर सभी सदस्यों से तैयारियों में जुटने का आह्वान किया है।
प्रमुख निर्णय इस प्रकार हैं:
1. महाधिवेशन की तिथि और स्थान निर्धारण:
नौवें कार्यकाल की समाप्ति के बाद दसवें वार्षिक कार्यकाल के लिए यह अधिवेशन रांची में आयोजित होगा।
2. संगठनात्मक पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू:
बैठक के निर्णय के अनुसार सभी शाखा, प्रखंड और जिला समितियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। नई समितियों का गठन 23 जून 2025 तक अनिवार्य रूप से किया जाएगा। तब तक वर्तमान समितियां कार्यवाहक रूप में कार्यरत रहेंगी। पुनर्गठन प्रक्रिया के लिए संयोजक मंडल का गठन किया गया है, जिसमें शामिल हैं:
o फागू बेसरा
o संजीव बेदिया
o जय नारायण महतो
o इकबाल अहमद (प. सिंहभूम)
o शैलेंद्र मेथी
3. प्रतिनिधियों की भागीदारी:
हर जिला समिति में कम-से-कम 5 प्रतिनिधि होंगे और अधिकतम संख्या संबंधित प्रखंडों की संख्या पर निर्भर करेगी। प्रत्येक प्रखंड समिति की उपस्थिति अनिवार्य होगी। प्रतिनिधि शुल्क ₹1000 निर्धारित किया गया है।
4. महाधिवेशन की तैयारी हेतु समिति गठन:
महाधिवेशन की सुचारु तैयारी हेतु एक तैयारी समिति का गठन किया गया है, जिसमें सदस्य हैं:
o फागू बेसरा
o विजय हासदा
o संजीव बेदिया
o जय नारायण महतो
o शैलेंद्र मेथी
5. संविधान संशोधन समिति का गठन:
संघ की नियमावली में आवश्यक संशोधन हेतु एक संविधान संशोधन समिति का भी गठन किया गया है, जिसमें शामिल हैं:
o फागू बेसरा
o विनोद कुमार पांडेय
o जय नारायण महतो
o शैलेंद्र मेथी
यह महाधिवेशन झारखंड श्रमिक संघ के आगामी दिशा और नेतृत्व को निर्धारित करने में अहम भूमिका निभाएगा।