logo

झारखंड की मुख्य सचिव को मिलेगी स्कोडा सुपर्ब, कारकेड में दो महिंद्रा बोलेरो भी शामिल

कार1.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब की सवारी करेंगी। इसके साथ ही उनके कारकेड में दो महिंद्रा बोलेरो न्यू टॉप मॉडल भी शामिल किए जाएंगे। यह अनुशंसा प्रशासी पदवर्ग समिति ने की है। समिति के अध्यक्ष मुख्य सचिव हैं, जबकि इसके सदस्य विकास आयुक्त, कार्मिक सचिव, वित्त सचिव और योजना विकास सचिव हैं।
इस समिति ने मुख्य सचिव के कारकेड में दो महिंद्रा बोलेरो न्यू टॉप मॉडल शामिल करने की अनुशंसा की है, जो प्रशासनिक कार्यों के लिए उपयोगी होंगे।
मुख्यमंत्री के सुरक्षा कारकेड में नई टोयटा कैमरी होगी शामिल
सीएम की सुरक्षा कारकेड में नई टोयटा कैमरी को शामिल करने की अनुशंसा भी की गई है। इसके अलावा, जिन वाहनों को रद्दीकरण योग्य माना गया है, उन्हें नीलामी कर कोषागार में जमा किया जाएगा। यह कार्रवाई जेम पोर्टल के माध्यम से की जाएगी, और अगर जेम पोर्टल पर वाहन उपलब्ध नहीं होते हैं तो वित्त विभाग द्वारा अधिसूचित झारखंड प्रोक्योरमेंट ऑफ गुड्स एंड सर्विस मैनुअल के तहत क्रय की प्रक्रिया की जाएगी।
मंत्रिमंडल सचिवालय के लिए टोयटा वेलफायर वाहन की खरीद
मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) के लिए भी एक टोयटा वेलफायर वाहन की खरीद की अनुशंसा की गई है, ताकि नयाचार कार्यों को सुविधाजनक बनाया जा सके। यह कदम झारखंड सरकार के प्रशासनिक कार्यों को और अधिक सुसंगत और प्रभावी बनाने की दिशा में उठाया गया है।
 

Tags - skoda superbskoda superb reviewskodaskoda superb estatesuperbskoda superb 2024new skoda superb reviewskoda superb estate review2025 skoda superb2024 skoda superbskoda superb 2020skoda superb sportlinenew skoda superbnew skodaskoda superb 201