logo

झारखंड प्रदेश कांग्रेस मेनिफेस्टो कमिटी की बैठक हुई, बंधु तिर्की ने की अध्यक्षता

congress_manifesto.jpg

द फॉलोअप डेस्क
कमिटी अध्यक्ष बंधु तिर्की की अध्यक्षता में बुधवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस मेनिफेस्टो कमिटी की बैठक हुई। बैठक के पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने उपस्थित सदस्यों को घोषणा पत्र के संबंध में निर्देश दिया। उन्होंने सभी को विभिन्न विषयों पर विशेष रूप से झारखंड के सामाजिक आर्थिक पहलुओं को ध्यान में रखकर तथा विस्तृत अध्ययन के पश्चात ही घोषणा पत्र को अंतिम रूप देने का निर्देश दिया।


इस अवसर पर मेनिफेस्टो कमिटी के अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि झारखंड के सभी जिला और प्रखंडों में घूम कर वहां के लोगों से मिलकर उनकी राय जानकर ही घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा। कांग्रेस का घोषणा पत्र हमेशा से आम जनता का घोषणा पत्र रहा है। घोषणा पत्र जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप तैयार किया जाएगा। जिसे सरकार बनते ही पूरी तरह से लागू किया जाएगा। हमारे नेता राहुल गांधी की भी यही सोच है। उनका मानना है कि जो भी चीजें घोषणा पत्र में शामिल करें, उस पर खूब मंथन करें। ताकि सरकार में आकर उसे बखूबी लागू कर सकेंl  
इस बैठक में मुख्य रूप शहज़ादा अनवर, जलेश्वर् महतो, मंत्री बन्ना गुप्ता, अनादि ब्रह्म, प्रदीप यादव, देवेंद्र नाथ चंपिया, अशोक चौधरी, डॉ एम तौसीफ़, बद्री राम,अजय नाथ शाहदेव, सतीश पॉल मुंजिनी, चंचल चटर्जी, जगदीश साहू, रवींद्र झा, लाल किशोर नाथ शाहदेव आदि शामिल थे।

Tags - Bandhu Tirkey Congress Manifesto Jharkhand News