द फॉलोअप डेस्क
झारखंड पुलिस अब अफीम तस्करों को लेकर गंभीर नजर आ रही है। पुलिस अब ऐसे लोगों पर शिंकजा कसने की पूरी तैयारी कर ली है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि अफीम की बीज का वितरण कौन कर रहा है। इसके बाद तस्करों पर पुलिस सीसीए लगाएगी। मतलब की अब अगर कोई अफीम तस्करी करते हुए पकड़ता है तो उसे एक साल तक जमानत नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही पुलिस उन तस्करों पर नजर रखेंगी जिन्हें बीते 4 सालों में ढ़ाई किलो या उससे अधिक अफीम के साथ पकड़ा गया है और वो जमानत पर बाहर हैं। पुलिस उनकी थाने में हाजिरी लगवाएगी।

15 दिनों के अंदर तैयार करें सूची
सीआईडी डीजी अनुराग गुप्ता ने पांच जिलो के एसपी के साथ बैठक की है। जिसमें उन्होंने सभी एसपी को तस्करों की सूची तैयार करने के निर्देश दिया। इनमें रांची,गुमला,सिमडेगा, खूंटी और लोहरदगा एसपी शामिल हैं। साआईडी डीजी ने निर्देश दिया है कि 15 दिनों के अंदर सभी को अफीम तस्करों और अफीम की खेती करने वालों की सूची तैयार करें। उसे हमें सौंपे ताकि आगे की कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही उन्हें निर्देश दिया गया है कि जेल की छूटे तस्करों की गतिविधि पर नजर रखें। यह पता लगाएं की कहीं जेल से जमानत पर छूटने के बाद वह फिर से इसी काम में तो नहीं लग गए हैं। अगर उनकी संलिप्तता सामने आती है तो उनकी थाने में हाजरी लगवाएं, उनपर सीसीएल के तहत कार्रवाई की जाए।

भारी मात्रा में तस्करी करने वालों को जिला बदर का भेजें प्रस्ताव
सीआईडी डीजी ने आगे कहा कि जनवरी 2019 से सितंबर 2023 तक एनडीपीएस एक्ट के तहत जितने भी केस दर्ज है। सभी की जांच की जाए। इस दौरान अलग-अलग सूची तैयार की जाए। जिसमें से एक सूची में वैसे लोगों के नाम लिखें जो भारी मात्रा में अफीम की तस्करी करते हैं। अगर वो जमानत पर बाहर है और दोबारा इसी काम में लग गए है तो उन्हें जिला बदर का प्रस्ताव भेजें। जिला बदर का मतलब की उन्हें 6 माह से एक साल तक अपने गृह जिले को छोड़ना होगा। जानकारी हो कि खूंटी में सबसे अधिक अफीम का पैदावार होता है। यहां से झारखंड के अलग-अलग जिले और राज्यों में इसे भेजा जाता है। इसके देखते हुए खूंटी एसपी ने सख्त निर्देश दिए हैं।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N