द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के अमन साहू गैंग के अपराधी सुनील मीणा उर्फ मयंक सिंह को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। झारखंड पुलिस की एक टीम अजरबैजान जाएगी, जिसका नेतृत्व एटीएस एसपी ऋषभ झा करेंगे। इस टीम में 3 सदस्य होंगे और वे मयंक सिंह को अजरबैजान से वापस लाने के लिए जाएंगे।
मयंक सिंह को अजरबैजान की जेल में रखा है और उसके प्रत्यर्पण की अनुमति अजरबैजान के शीर्ष कोर्ट से मिल गयी है। झारखंड पुलिस ने मयंक सिंह को वापस लाने के लिए पुलिस मुख्यालय से अनुमति मांगी है और गृह विभाग को पत्र भेजा है। अमन साहू की मौत के बाद मयंक सिंह और राहुल सिंह को गिरोह की कमान सौंपी गयी थी। मयंक सिंह अमन साहू और लॉरेंश विश्नोई के गैंग की बीच की कड़ी था और विदेश में बैठकर गिरोह का संचालन करता था। इंटरपोल ने मयंक सिंह के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था और वह अजरबैजान के इमीग्रेशन अधिकारियों के द्वारा गिरफ्तार किया गया था।