logo

झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, कर्ण सिंह बने प्रांतीय अध्यक्ष, देखें लिस्ट

jharkhand_police_mens_assosiation.jpg

द फॉलोअप डेस्क

झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन का महाधिवेशन और केंद्रीय पदाधिकारियों का चुनाव 10 जुलाई को संपन्न हुआ। इस चुनाव को लेकर राज्यभर के पुलिसकर्मियों में उत्साह देखा गया। इस चुनाव में कर्ण सिंह को प्रांतीय अध्यक्ष चुना गया है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर यह पद हासिल किया। चुनाव में कर्ण कुमार सिंह और रमेश उरांव की टीम ने जीत दर्ज की है। यह चुनाव 5 जुलाई से 9 जुलाई तक धनबाद पुलिस लाइन में आयोजित किया गया था। कई चरणों में हुए मतदान में बड़ी संख्या में सदस्यों ने हिस्सा लिया।
चुनाव में अन्य पदों पर भी उम्मीदवारों का चयन किया गया। प्रांतीय उपाध्यक्ष पद पर सबीलूर रहमान खां, संजय राम, मृत्युंजय कुमार, परमेश्वर महतो और प्रदीप टोप्पो निर्वाचित हुए हैं। प्रदेश महामंत्री के रूप में रमेश उरांव चुने गए हैं, जबकि प्रदेश संगठन महामंत्री पद पर अमित तिवारी का चयन हुआ है। प्रदेश कोषाध्यक्ष के रूप में स्टीफन सोरेन को जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश संयुक्त महामंत्री पद पर सच्चिदानंद राय, उपेंद्र नाथ मिश्रा, अविनाश कुमार राय, गाब्रियल सोरेन और अजय कुमार सिंह निर्वाचित हुए हैं। प्रदेश सहायक महामंत्री के रूप में नंद किशोर शर्मा, उपेंद्र कुमार पांडे, सरफराज खां, निर्भय राज और जुगल मुंडा को चुना गया है। चुनाव में विजयी हुए सभी पदाधिकारियों को एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा बधाई दी गई है।



 

Tags - Jharkhand Police Men's Association Election latest Jharkhand Police Men's Association news karan Singh Appointed as president president of Jharkhand Police Men's Association Jharkhand Police Men's Association News jharkhand Updates latest jharkhand