logo

झारखंड पुलिस में 9,362 सिपाहियों की होगी भर्ती, जल्द आएगी वेकैंसी

वोपोतग.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड पुलिस में सिपाही स्तर के पुलिसकर्मियों की बड़ी बहाली की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य पुलिस मुख्यालय ने 9362 सिपाहियों की नियुक्ति के लिए प्रक्रिया तेज कर दी है। कार्मिक शाखा द्वारा रिक्त पदों का पूरा विवरण, बैकलॉग और आरक्षण रोस्टर तैयार कर लिया गया है। अब इन पदों को भरने के लिए गृह विभाग को प्रस्ताव भेजने की तैयारी की जा रही है।


नई नियमावली के तहत होगी नियुक्ति
राज्य पुलिस में यह भर्ती नई आरक्षी नियमावली के तहत की जाएगी। लंबे समय से कार्यरत आरक्षियों के जमादार पद पर प्रोन्नत होने के कारण बड़ी संख्या में पद खाली हुए हैं। इसके अलावा वर्ष 2024 के बाद की बैकलॉग रिक्तियां भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, कुल 4919 पदों में से 20 जिलों में 3799 पद नियमित श्रेणी के हैं, जबकि 11 जिलों में 1120 पद बैकलॉग के तहत भरे जाने हैं।


पुरानी प्रक्रिया रुकी, अब नई तैयारी शुरू
इससे पहले भर्ती के लिए 15 जनवरी से 28 फरवरी 2024 तक ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे, जिसमें हजारों अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। हालांकि, परीक्षा प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी थी। उस समय पुरानी नियमावली के आधार पर बहाली की मांग की जा रही थी, लेकिन राज्य सरकार द्वारा नई नियमावली लागू किए जाने के कारण पूरी प्रक्रिया रोक दी गई थी। अब नए नियमों के तहत भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी की जा रही है।

 

Tags - Jharkhand news Police recruitment Government jobs Constable vacancy Jobs alert Jharkhand police Employment news