logo

साहिबगंज : झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने पत्रकारों के लिए किया वनभोज का आयोजन

ntyiym.jpg

द फॉलोअप डेस्क
साहिबगंज में झारखंड पुलिस एसोसिएशन शाखा की ओर से वर्ष 2025 के समापन और वर्ष 2026 के स्वागत के अवसर पर सोमवार को साहिबगंज मुकबधिर स्कूल के समीप पहाड़ की तलहटी में जिले के सभी पत्रकारों के लिए विशेष वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस और पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय, विश्वास और सहयोग को और मजबूत करना था। इस अवसर पर झारखंड पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष अमलेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष भरत राय, सचिव सत्येंद्र पासवान, कोषाध्यक्ष राजेंद्र टुडू, संयुक्त सचिव सुबोध कुमार निराला और पूर्व संयुक्त महामंत्री भगवान मांझी उपस्थित रहे। पत्रकारों ने उनका बुके भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।
अध्यक्ष अमलेश कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस और पत्रकार दोनों समाजहित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पुलिस कानून-व्यवस्था और जनसुरक्षा सुनिश्चित करती है, वहीं पत्रकार समाज को सत्य और निष्पक्ष जानकारी देने का कार्य करते हैं। उनके आपसी सहयोग से लोकतंत्र और मजबूत होता है। वनभोज कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र पाठक, अरविंद ठाकुर, पंकज वर्मा, प्रवीण कुमार, शिवशंकर निराला, सुनील ठाकुर, डाबर इमरान, चंदन सिंह, सहेन्द्र कुमार, अरविंद कुमार, प्रमोद निरंजन, पवन कुमार, संजय कुमार, नवीन राय, सुनील पासवान, कन्हैया रजक, रंजन कुमार, अमित चौधरी, रंजीत कुमार, मुन्ना यादव, विक्की कुमार, नवीन कुमार, मोहम्मद गुलजार, अफसर अली, राजेश दास सहित अन्य पत्रकार बंधु शामिल हुए।
सभी ने सौहार्दपूर्ण माहौल में विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का आनंद लिया और आपसी संवाद के माध्यम से रिश्तों को और प्रगाढ़ किया। कार्यक्रम के दौरान यह संदेश दिया गया कि नए वर्ष में पुलिस और पत्रकार मिलकर जनहित, सामाजिक सरोकार और सकारात्मक पत्रकारिता को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। यह आयोजन न केवल नए साल के स्वागत का अवसर बना, बल्कि पुलिस–पत्रकार समन्वय की एक प्रेरक मिसाल के रूप में भी यादगार रहा।

 

Tags - Latest jharkhand News Jharkhand News jharkhand News Updates latest updates latest Updates Jharkhand Sahibganj News updates Sahibganj news in hindi Sahibganj News Updates Sahibganj news in Hindi latest Sahibganj News Jharkhand News in hindi Sahi