द फॉलोअप डेस्क

पुलिस ने 15लाख का इनामी नक्सली कृष्णा हांसदा को पारसनाथ से 13 जनवरी को धर दबोचा था। कृष्णा हांसदा की गिरफ्तारी के खिलाफ रीजनल कमेटी के प्रवक्ता आजाद ने प्रेस बयान जारी कर 22 जनवरी को झारखंड बंद का ऐलान किया है। दरअसल, झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबल एक्शन मोड में हैं। जनवरी 2020 से लेकर पिछले महीने तक कुल 27 नक्सली मारे जा चुके हैं और 1,131 अन्य गिरफ्तार हुए हैं। जनवरी 2020 से अक्टूबर 2022 के बीच नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच कुल 108 मुठभेड़ हुईं और इस अवधि में 45 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है।
