द फॉलोअप,झारखंड
झारखंड में मौसम विभाग ने 20 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार 29 मई से 1 जून तक राज्य के कई इलाकों में तेज आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली गिरने के साथ भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान 60 किमी/घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

साइक्लोनिक सर्कुलेशन
दरअसल मौसम का यह बदलाव साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण है, जिसके वजह से आनेवाले दिनों में राज्य में प्री-मॉनसून बारिश होने की संभावना बढ़ गई है। जिससे राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में और गिरावट आ सकती है। वहीं बीते गुरुवार को राज्य के कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। राजधानी रांची का अधिकतम तापमान अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जिसमें 0.6 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

झारखंड में कब पहुंचेगा मॉनसून?
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 29 से 3 जून के बीच केरलम पहुंचने की उम्मीद है। इसे लेकर मौसम विभाग ने केरलम के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं झारखंड में 14 से 17 जून तक मॉनसून पहुंचने की संभावना जताई गई है।