नंदलाल तुरी
केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना का नाम बदलकर VB G RAM G करने पर पाकुड़ के गोकुलपुर स्थित कृषि बाजार समिति के समीप मुख्य सड़क किनारे झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के जिला अध्यक्ष एजाजुल इस्लाम के नेतृत्व में केंद्रीय सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। साथ ही जिला अध्यक्ष एजाजुल इस्लाम ने बताया कि मनरेगा के बदले केंद्र सरकार ने जो बिल पास किए हैं, उन्हें यथा शीघ्र वापस लिया जाए। अन्यथा झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी सड़क पर जोरदार आंदोलन करेगी, यह बात उन्होंने कही।
