logo

DCCI क्रिकेट टीम में झारखंड के मनीष और शमशेर का हुआ चयन

Dcci.jpg

द फॉलोअप डेस्क
डिफ्रेंटली एबल्ड क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया (DCCI) की ओर से 20- 23 फरवरी को छत्तीसगढ़ के रायपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करने जा रही है। इसके लिए 60 खिलाड़ियों की सूची जारी की है। डीसीसीआई के महासचिव रवि चौहान ने बताया कि इस टूर्नामेंट में कुल 4 टीमें खेलेंगी। जिसमें जामताड़ा के शमशेर आलम का चयन इंडियन फाइटर्स, रांची के मनीष कुमार का चयन इंडियन लीजेंड्स में हुआ है। 


29 दिसंबर 2022 को हुआ था ट्रायल
बता दें कि शामशेर आलम जामताड़ा और मनीष कुमार रांची के रहने वाले है। इस संबंध में शमशेर और मनीष ने बताया कि 29 दिसंबर 2022 को रांची में दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियो का ट्रायल लिया था। जिसमें चयनित खिलाड़ियों के लिए कोलकाता में 06 से 09 जनवरी तक दिव्यांग जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। यहां प्रदर्शन के आधार पर डीसीसीआइ की ओर से घोषित इंडिया टीम में स्थान प्राप्त हुआ है।
इनके चयन से गर्व महसूस कर रहा हूं
झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष अजय नाथ शहदेव समेत जेसीए के पदाधिकारियों ने मनीष कुमार को बुके और टी-शर्ट देकर सम्मानित किया । झारखंड डिसएबलड एंड वेलफेयर एकेडमी जेके क्रिकेट एकेडमी, अगडू  रातु अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी। कहा कि इनके चयन से गर्व महसूस कर रहा हूं ।जेके इंटरनेशनल हमेशा ऐसे खिलाड़ियों को मदद करती रही है, और करती रहेगी। 


मैनेजर तथा घर वालों ने व्यक्त की खुशियां
 झारखंड दिव्यांग क्रिकेट टीम के मैनेजर मुकेश कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शमशेर आलम और मनीष कुमार बेहतरीन खिलाड़ी हैं। मनीष और शमशेर का चयन होने पर दोनो के घरवालों में खुशी की लहर दौड़ गई है। यह जानकारी संस्था के सचिव आफताब आलम ने दी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT