logo

Ranchi : कृतिका ने झारखंड को किया गौरवान्वित, इस काम के लिए मुंबई में मिला इंपैक्ट अवॉर्ड

कृतिका ने झारखंड को किया गौरवान्वित, इस काम के लिए मुंबई में मिला इंपैक्ट अवॉर्ड

रांची: 

रांची की कृतिका को इंपैक्ट मीडिया अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। कृतिका को मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। 28 वर्षीय कृतिका को अंडर-30 में प्रभावशाली व्यक्तित्व, जिम्मेदारी से कर्तव्यों के निर्वहन, लोगों की सहायता और देश के अहम प्रोजेक्ट में उल्लेखनीय भूमिका निभाने के लिए ये अवॉर्ड दिया गया। पद्मश्री प्रसून जोशी ने कृतिका को सम्मानित किया।

2016 में भी सम्मानित हुई थीं कृतिका
गौरतलब है कि कृतिका मौजूदा समय में वेवमेकर ग्लोबल के लिए केंटेक्ट ग्रुप हेड के रूप में कार्यरत हैं। इसके अंतर्गत विभिन्न अभियानों का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। कृतिका को साल 2016 में भी बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए एमएसएल ग्रुप मेस्ट्रो अवॉर्ड इंडिविजुअल के लिए सम्मानित किया गया था। कृतिका ओटीटी प्लेटफॉर्म, वेब कंटेंट, टीवी पार्टनरशिप, मार्केटिंग स्पॉंसरशिप तथा मार्केटिंग इंफ्लुएंसर के रूप में भी कई प्रोजेक्ट पर काम कर चुकी हैं। 

इन परियोजनाओं में अदा की भूमिका
सोशल रेस्पॉंसिबिलिटी के अलावा कृतिका भारत सरकार के शहरी विकास मंत्रालय द्वारा संचालित स्वच्छ भारत मिशन और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के कोविड टीकाकरण तथा मलेरिया में नो मोर में अहमभूमिका निभा चुकी हैं। कृतिका ने इस सम्मान को अपने माता-पिता को समर्पित किया। अपनी टीम को भी शुक्रिया कहा। कृतिका झारखंड की राजधानी रांची की रहने वाली है।