logo

झारखंड ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 25 नवंबर तक कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

झारखंड ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 25 नवंबर तक कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

द फॉलोअप डेस्क, रांचीः
झारखंड के विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। स्ट्रेमैक्स फाउंडेशन, हजारीबाग की ओर से आयोजित झारखंड ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा-2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गयी है। पहले रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 10 नवंबर निर्धारित थी, जिसे बढ़ाकर अब 25 नवंबर कर दिया गया है। शिक्षा के क्षेत्र में अभ्यर्थियों को प्रोत्साहित करने और उनकी प्रतिभा को उचित मंच प्रदान करने के उद्देश्य से फाउंडेशन की ओर से पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। फाउंडेशन के फाउंडर एवं डायरेक्टर बिपिन कुमार ने बताया कि इस परीक्षा के माध्यम से झारखंड के विद्यार्थियों को अपनी ज्ञान क्षमता प्रदर्शित करने के साथ आकर्षक पुरस्कार जीतने का अवसर मिलेगा।


20 इलेक्ट्रिक स्कूटी और 30 एंड्रॉयड मोबाइल मिलेंगे पुरस्कार में
प्रतियोगिता में कुल 50 आकर्षक पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे। इनमें 20 इलेक्ट्रिक स्कूटी और 30 एंड्रॉयड मोबाइल फोन शामिल हैं। इसके अलावा परीक्षा में 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा। परीक्षा में पूछे जाने वाले सभी 60 प्रश्न झारखंड सामान्य ज्ञान पर आधारित होंगे। इन प्रश्नों का आधार यूट्यूब चैनल STREMAX FOUNDATION पर उपलब्ध दो घंटे का निर्धारित वीडियो व्याख्यान होगा। यानी अभ्यर्थियों को परीक्षा की तैयारी के लिए संबंधित वीडियो व्याख्यान का अध्ययन करना होगा। प्रतियोगिता की परीक्षा, परिणाम और पुरस्कार वितरण समारोह दिसंबर 2026 में आयोजित किया जायेगा।


आठवीं पास से लेकर पीएचडी डिग्रीधारी तक ले सकेंगे हिस्सा
इस प्रतियोगिता में आठवीं पास और उससे ऊपर की शैक्षणिक योग्यता रखने वाला कोई भी अभ्यर्थी शामिल हो सकता है। इसमें मैट्रिक, इंटरमीडिएट, स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी सहित उच्च शिक्षा प्राप्त अभ्यर्थियों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। चयन का आधार ऑफलाइन वस्तुनिष्ठ परीक्षा होगी। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए झारखंड के सभी जिला मुख्यालयों में परीक्षा केंद्र निर्धारित किये गये हैं, ताकि दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले विद्यार्थी भी आसानी से परीक्षा में शामिल हो सकें। सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क मात्र 400 रुपये रखा गया है। इच्छुक अभ्यर्थी फाउंडेशन की आधिकारिक वेबसाइट www.stremaxfoundation.org के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं, ऑफलाइन आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 9525918072 पर संपर्क कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि स्ट्रेमैक्स फाउंडेशन की ओर से पिछले वर्षों से भी इस तरह की भव्य प्रतियोगी परीक्षाओं और पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाता रहा है। फाउंडेशन का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना, उनकी ज्ञान क्षमता को सामने लाना और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

Tags - Jharkhand Knowledge Competition Stremax Foundation Jharkhand GK Education News Student Competition