logo

झारखंड के न्यायाधीश अपरेश सिंह बने त्रिपुरा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस

0925.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस अपरेश कुमार सिंह को त्रिपुरा हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है। इसकी जानकारी केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने 11 अप्रैल को ट्वीट कर दी है। किरेन रिजिजू ने लिखा कि भारत के संविधान के तहत प्रासंगिक प्रावधानों के अनुसार, भारत के राष्ट्रपति ने झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह को त्रिपुरा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया है।

11 साल से झारखंड हाईकोर्ट में हैं न्यायाधीश
झारखंड हाईकोर्ट में जस्टिस अपरेश कुमार सिंह लंबे समय से हैं। जानकारी के अनुसार करीब 11 वर्ष पहले उनकी नियुक्ति झारखंड हाईकोर्ट में जज के रूप में हुई थी। मालूम हो कि हाईकोर्ट में रहते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण केसों की सुनवाई की और महत्वपूर्ण आदेश भी पारित कि इधर, अपरेश कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन ने शुभकामनांए दी है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT