logo

सूरज की आग में तप रहा झारखंड, इन जिलों में लू को लेकर अलर्ट; जानें 4 दिनों के मौसम का हाल

temp7.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड के लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं। शुक्रवार को कोल्हान और संथाल प्रमंडल के जिले लू की चपेट में रहे। वहीं  पलामू प्रमंडल की स्थिति भी कुछ ऐसी ही थी। उत्तर-पश्चिम और पश्चिम दिशा से आ रही तेज गर्म हवाओं के प्रभाव से कोल्हान, संथाल और पलामू प्रमंडल के अधिकांश जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रिकॉर्ड किया गया। मौसम केंद्र रांची ने अपने ताजा मौसम पूर्वानुमान में कहा है कि अगले पांच दिनों तक राज्य भर में मौसम शुष्क रहेगा और अत्यधिक गर्मी और लू से प्रभावित जिलों की संख्या बढ़ेगी। पिछले 24 घंटों में राज्य में शुष्क मौसम की जानकारी देते हुए मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 27 अप्रैल को संथाल और कोल्हान के जिलों के साथ-साथ देवघर में भी हीट वेव चलने की चेतावनी जारी की है. लू से प्रभावित जिलों के लोगों को सतर्क रहने और अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखने की सलाह दी गई है।


कहां कितना रहा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को सबसे अधिक तापमान सरायकेला खरसावां में रहा. जहां अधिकतम तापमान 44.8 ℃ दर्ज किया गया है, जबकि न्यूनतम तापमान गिरिडीह में 21.7 ℃ दर्ज किया गया है. वहीं रांची का अधिकतम तापमान 39.6℃ रिकॉर्ड किया गया है। इसी तरह, जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस, डाल्टनगंज का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस, बोकारो का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं पश्चिमी सिंहभूम का अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस, गढ़वा का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस और सरायकेला खरसावां का अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. गोड्डा का अधिकतम तापमान 43.5 ℃, पाकुड़ का अधिकतम तापमान 43.3 ℃, जामताड़ा का अधिकतम तापमान 41.9 ℃ दर्ज किया गया. रांची, खूंटी, लोहरदगा, चतरा, रामगढ़, हजारीबाग जैसे कुछ ही जिले थे, जहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम रिकॉर्ड किया गया।

4 दिनों के मौसम का हाल

27 अप्रैल: कोल्हान प्रमंडल के जिलों जैसे पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां, संथाल परगना के जिलों जैसे दुमका, साहिबगंज, गोड्डा, देवघर और उत्तरी छोटानागपुर के निकटवर्ती जिलों जैसे धनबाद, बोकारो और रामगढ़ में हीट वेव की प्रबल संभावना।
28 अप्रैल: कोल्हान, संथाल और उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के जिलों के साथ-साथ पलामू प्रमंडल के जिलों में लू के रूप में तेज गर्म हवा चलने की भविष्यवाणी की है।
29 अप्रैल: लू प्रभावित जिलों का विस्तार और बढ़ेगा. जिन जिलों में पहले से ही लू चलने की आशंका जताई गई है, उनके अलावा दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के रांची, खूंटी जैसे जिले भी प्रभावित होंगे. वहीं लोहरदगा में भी लू चलने की संभावना है।
30 अप्रैल: भीषण गर्मी पड़ेगी. अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 40 ℃ से ऊपर रहेगा और तेज पछुआ हवा के कारण लू का असर देखने को मिलेगा।
 

Tags - summer in jharkhand summer season hot weather in jharkhand heat wave in jharkhand