logo

DMO और थाना प्रभारी पर हाईकोर्ट सख्त, 50 हजार लगाया जुर्माना

hc85.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड हाईकोर्ट ने पलामू के डीएमओ और छतरपुर थाना प्रभारी पर 50 हजार जुर्माना लगाया है। हाईकोर्ट ने दोनों की कार्यशैली पर नाराजगी जताई है। दरअसल DMO और थाना प्रभारी ने एक व्यावसायिक वाहन को जब्त कर लिया था। वाहन जब्त किये जाने के खिलाफ मेसर्स सिंह मर्चेंट की ओर से हिमांशु रंजन ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। आज सुनवाई हुई, सुनवाई के दौरान अदालत ने सभी जरुरी प्रक्रियाओ का पालन किये बिना व्यावसायिक वाहन जब्त किए जाने पर नाराजगी जाहिर की और दोनों पर जुर्माना लगाया है। कोर्ट ने कहा है कि यह राशि दोनों की सैलरी से काटा जाएगा। 


 

Tags - Jharkhand High Court Palamu DMO Chhatarpur Police Vehicle Seizure Commercial Vehicle