logo

झारखंड की पहली मेडिकल यूनिवर्सिटी पर सीएम हेमंत सोरेन सख्त, यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज को लेकर दिए अहम निर्देश

HEMANT1111.jpg

रांची 
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय में झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय अधिनियम, 2023 के तहत राज्य में स्थापित होने वाली झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज को लेकर अहम समीक्षा बैठक की। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी, मुख्य सचिव अविनाश कुमार और स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह झारखंड की पहली मेडिकल यूनिवर्सिटी होगी और राज्य की चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि सरकार मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है और रांची जिले के बॉम्बे क्षेत्र में प्रस्तावित यह यूनिवर्सिटी इस दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।


मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी की नियमावली के गठन और फैकल्टी मेंबर्स की नियुक्ति प्रक्रिया को जल्द से जल्द शुरू करने का निर्देश दिया, ताकि इसका संचालन शीघ्र हो सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी प्रक्रियाएं नेशनल मेडिकल काउंसिल (NMC) की गाइडलाइंस के अनुरूप पूरी की जाएं।
उन्होंने कहा कि इस मेडिकल यूनिवर्सिटी को इस तरह विकसित किया जाना चाहिए, जिससे स्वास्थ्य विज्ञान के क्षेत्र में मानव संसाधन, मेडिकल रिसर्च और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिले और राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था और अधिक सशक्त बन सके।

Tags - Jharkhand Health University Medical Education Hemant Soren Health Infrastructure Government Review