logo

बिहार में झारखंड की बच्ची की मौत, दुष्कर्म के बाद हुई है हत्या

13ेोोत.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
पलामू की एक 13 साल की आदिम जनजाति की बच्ची के साथ बिहार में दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना घटी है। बच्ची मानव तस्करी का शिकार हुई थी। उसे काम करने के इरादे से बिहार के सासाराम ले जाया गया था। पलामू पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मृतका पलामू के रामगढ़ थाना क्षेत्र की रहने वाली थीं। नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद उसकी हत्या की गई और शव दफना दिया गया। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को बाहर निकाला। वहीं मानव तस्करी के ठेकेदार और बिहार के सासाराम के एक ईंट भट्ठा मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। 


पैसे का लालच देकर ले गया था ठेकेदार
आरोपी ईंट भट्ठा मालिक और ठेकेदार को गिरफ्तार करने के लिए पलामू पुलिस की एक टीम बिहार के सासाराम के लिए रवाना हो गई है। प्राथमिकी के मुताबिक, पीड़िता आठ महीने पहले मानव तस्करी की शिकार हुई थी। पीड़िता के पिता नहीं हैं, जबकि उसकी मां ने दूसरी शादी कर ली है। उसी गांव का एक ठेकेदार ने पीड़िता को पैसे का लालच देकर बिहार के सासाराम में ईंट भट्ठे पर काम करने के लिए ले गया था। 


मां ने दर्ज कराई शिकायत 
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार 3 जून को ठेकेदार और कुछ लोग पीड़िता के शव को लेकर पलामू के रामगढ़ स्थित उसके पैतृक गांव पहुंचे थे। उस समय ठेकेदार और उसके साथ आए लोगों ने पीड़िता की मौत का कारण नहीं बताया और शव को गांव में ही दफना दिया। जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने पीड़िता की मां को पूरे मामले की जानकारी दी।मृतका की मां ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने पूरे मामले में प्राथमिकी दर्ज कर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पीड़िता के शव को निकाला है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 
 

Tags - Palamu News Palamu Update Palamu News Palamu Bihar News Palamu Rape Case