द फॉलोअप, रांची
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इस कमेटी में 13 उपाध्यक्ष,आठ महासचिव और 16 सचिव बनाए गए हैं। झारखंड के खाते एक मात्र सचिव का पद आया है। इस पद पर राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा को बैठने का मौका दिया गया है। लेकिन उपाध्यक्ष और महासचिव जैसे महत्वपूर्ण और प्रभावी पदों पर झारखंड के किसी भी बड़े नेता को जगह नहीं मिली। यहां मालूम हो कि भाजपा की राष्ट्रीय कमेटी में उपाध्यक्ष और महासचिव के पद काफी महत्व के माने जाते हैं। उपाध्यक्ष और महासचिवों को ही मुख्य रूप से अलग अलग राज्यों का प्रभार भी दिया जाता है। किसी राज्य का प्रभारी होना बड़ी बात होती है। राष्ट्रीय कमेटी में झारखंड की उपेक्षा से अब यही दिखता है कि केंद्रीय नेतृत्व इसे छात्र आंदोलन के माध्यम से ही संगठन मजबूत करने की मजबूरी तय कर दी है।
.jpeg)
इन नेताओं के नाम की हो रही थी चर्चा
यहां मालूम हो कि झारखंड से कई ऐसे नेता हैं जिन्हें पदाधिकारियों की सूची में स्थान दिए जाने की संभावना व्यक्त की जा रही थी। पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन सरीखे कई अन्य नेताओं के नाम लिए जा रहे थे। विभिन्न मंच और मोर्चों के गठन में भी झारखंड को स्थान नहीं मिला। इससे झारखंड प्रदेश भाजपा में असंतोष भी देखा जाने लगा है।
यहां मालूम हो कि 2020–2023 में जे.पी. नड्डा की टीम में रघुवर दास और अन्नपूर्णा देवी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनायी गयीं थी। समीर उरांव एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा आशा लकड़ा को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया था। 2015 में भी अमित शाह टीम में झारखंड से चार चार नेताओं को जगह मिली थी। रघुवर दास और अर्जुन मुंडा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्थायी आमंत्रित सदस्य की जिम्मेदारी दी गयी। इसके यशवंत सिन्हा और लुईस मरांडी को भी राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया। इससे पहले के राष्ट्रीय अध्यक्षों की टीम में भी झारखंड की इतनी कम और महत्वहीन भागीदारी नहीं रही थी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की पूरी टीम
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष — 13
वसुंधरा राजे सिंधिया — राजस्थान
तीरथ सिंह रावत — उत्तराखंड
राम माधव — दिल्ली
बैजयंत जय पांडा — ओडिशा
डी. पुरंदेश्वरी — आंध्र प्रदेश
रेखा वर्मा — उत्तर प्रदेश
वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी — गुजरात
डॉ. भारती प्रवीण पवार — महाराष्ट्र
मनप्रीत सिंह बादल — पंजाब
लाल सिंह आर्य — मध्य प्रदेश
प्रो. एम. नागराजा — कर्नाटक
प्रो. तारिक मंसूर — उत्तर प्रदेश
डॉ. मधुचंद्र कर — पश्चिम बंगाल
राष्ट्रीय संगठन महासचिव
बी.एल. संतोष — राष्ट्रीय संगठन महासचिव
शिवप्रकाश — राष्ट्रीय संयुक्त संगठन महासचिव
सौदान सिंह — राष्ट्रीय संयुक्त संगठन महासचिव
राष्ट्रीय महासचिव — 8
विनोद तावड़े — महाराष्ट्र
सुनील बंसल — दिल्ली
बिप्लब कुमार देब — त्रिपुरा
स्मृति ईरानी — उत्तर प्रदेश
डॉ. सतीश पूनिया — राजस्थान
गजेंद्र पटेल — मध्य प्रदेश
हरीश द्विवेदी — उत्तर प्रदेश
संजय भाटिया — हरियाणा
राष्ट्रीय सचिव — 16
कविता पाटीदार — मध्य प्रदेश
के. सुरेंद्रन — केरल
डॉ. भोला सिंह — उत्तर प्रदेश
डॉ. प्रदीप वर्मा — झारखंड
जगदीश ईश्वरभाई पटेल — गुजरात
डॉ. संदीप पाठक — दिल्ली
फांगनोन कोन्याक — नागालैंड
संगीता यादव — उत्तर प्रदेश
अनिल एंटनी — केरल
डॉ. एम. वेंकटेशन — तमिलनाडु
मनोज तिग्गा — पश्चिम बंगाल
सिद्धार्थ शंभू — बिहार
डॉ. स्वदेश सिंह — दिल्ली
मृगांका देव बर्मन — असम
रोहन गुप्ता — गुजरात
जय प्रकाश — दिल्ली
कोषाध्यक्ष और कार्यालय
पीयूष गोयल — राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष
राजेश मंगल — राष्ट्रीय संयुक्त कोषाध्यक्ष
तरुण चुघ — केंद्रीय कार्यालय प्रभारी
महेंद्र पांडेय — केंद्रीय कार्यालय सचिव
अन्य प्रमुख जिम्मेदारियां
डॉ. संबित पात्रा — नॉर्थ-ईस्ट कोऑर्डिनेटर
राजीव बाब्बर — नॉर्थ-ईस्ट संयुक्त कोऑर्डिनेटर
विष्णु दत्त शर्मा — सभी प्रकोष्ठों के कोऑर्डिनेटर
ऋतुराज सिन्हा — सभी प्रकोष्ठों के संयुक्त कोऑर्डिनेटर
विष्णु वर्धन रेड्डी — सभी प्रकोष्ठों के संयुक्त कोऑर्डिनेटर
मोर्चों के अध्यक्ष
युवा मोर्चा — डॉ. हेमंग जोशी
महिला मोर्चा — रूप कुमारी चौधरी
ओबीसी मोर्चा — अमरपाल मौर्य
किसान मोर्चा — बंसीलाल गुर्जर
एससी मोर्चा — शिवेश कुमार राम
एसटी मोर्चा — डॉ. मन्नालाल रावत
अल्पसंख्यक मोर्चा — कुंवर बासित अली
मीडिया और सोशल मीडिया
मीडिया कन्वेनर: अनिल बलूनी
मीडिया कन्वेनर: आशीष उषा अग्रवाल, प्रदीप भंडारी, सिद्धार्थ यादव
सोशल मीडिया कन्वेनर: दीपक म्हास्के
सोशल मीडिया कन्वेनर प्रीति गांधी, शिवानंद द्विवेदी, आलोक भट्ट, अरुण यादव

हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें